WhatsApp ગ્રુપમાં જોડાવા ક્લિક કરો
Daily Current Affairs – 07 July 2021 - Rajasthan PTET

Daily Current Affairs – 07 July 2021

1. हाल हीं मे कोनसी भारतीय महिला तैराक ने ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली खिलाड़ी बनीं।
A. माना पटेल
B. रजनी जॉट
C. हनी कुरु
D. रोही व्यास

उत्तर A.माना पटेल

  • 👉भारतीय महिला तैराक माना पटेल ने हाल ही में इतिहास रच दिया और ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली खिलाड़ी बनीं।
  • 👉माना पटेल से पहले अब तक किसी भी भारतीय महिला तैराक ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं किया था।
  • 👉माना पटेल ने सात साल की उम्र से ही तैरना शुरू कर दिया था।

2.हाल हीं को किस देश ने अपना 245वां स्वतंत्रता दिवस मनाया है?
A. रूस
B. भारत
C. अमेरिका
D. अफ्रीका

उत्तर — C.अमेरिका

  • 👉संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) अपने स्वतंत्रता दिवस की 245वीं वर्षगांठ मना रहा है.
  • 👉साल 1776 में ब्रिटेन से स्वतंत्रा के बाद से अमेरिका में हर साल 4 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है.
  • 👉इस दिन पूरे देश में अवकाश रहता है. 4 जुलाई 1776 को अमेरिकी कांग्रेस ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की थी.
  • 👉अमेरिका का इंडिपेंडेंस डे पर परेड और बारबेक्यू का आयोजन किया जाता है.

3.किस भारतीय पहलवान को खेल की विश्व शासी निकाय UWW द्वारा दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है
A. बादल गुप्ता
B. रोहित श्रम
C. सुमित मलिक
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –C.सुमित मलिक

  • 👉भारतीय पहलवान सुमित मलिक को खेल की विश्व शासी निकाय UWW द्वारा दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है,
  • 👉28 वर्षीय सुमित मलिक के पास यह तय करने के लिए एक सप्ताह का समय है कि वह मंजूरी को स्वीकार करेंगे या इसे चुनौती देंगे।

4.अल्जीरिया देश के नए प्रधानमंत्री कौन बन गए हैं?
A. अयमन बेनबदर्रहमान
B. रोही कस मेह
C. रजिस्म
D.इसमें से कोई नही

उत्तर –A.अयमन बेनबदर्रहमान।

  • 👉अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बाउने ने निवर्तमान सरकार में वित्त मंत्री अयमन बेनाबदर्राहमान को प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत किया।
  • 👉इस निर्णय की घोषणा 12 जून को विधायी चुनावों के 18 दिन बाद की गई। इन चुनावों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिली।



5.किस नौसेना ने 1 जुलाई 2021 को हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) के 7वें संस्करण की मेजबानी की?
A. रुसी
B. फ्रांसीसी
C. अमेरिकन
D. जापानी
उत्तर –B.फ्रांसीसी

  • 👉फ्रांसीसी नौसेना ने द्विवार्षिक कार्यक्रम हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) के 7वें संस्करण की मेजबानी की। IONS: यह फरवरी 2008 में शुरू की गई एक महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा पहल है।
  • 👉यह एक स्वैच्छिक पहल है जो हिंद महासागर क्षेत्र के तटवर्ती राज्यों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाने का प्रयास करती है।
  • 👉इसमें 24 राष्ट्र जो स्थायी रूप से हिंद महासागर के स्थित क्षेत्र में और 8 पर्यवेक्षक राष्ट्र शामिल हैं।

6.भारत के किस अख़बार ने अपने 200 साल पुरे कर लिए हैं?
A. भारत
B. राजस्थान
C. मुंबई समाचार
D. भास्कर

उत्तर –C.मुंबई समाचार

  • 👉अखबार ने अपने जीवन के 200 वर्ष पूरे कर लिए।
  • 👉यह दो सौ साल पूरा करने वाला एशिया का अकेला और दुनिया का तीसरा अखबार है।
  • 👉1 जुलाई 1822 को मुम्बिना समाचार नाम से शुरू हुआ यह अखबार पहले दस साल तक साप्ताहिक रहा फिर सप्ताह में दो दिन प्रकाशित होने लगा।
  • 👉1855 से यह अखबार दैनिक समाचार पत्र बन गया।

7.भारतीयों को अपना ऑनलाइन कारोबार शुरू करने में सक्षम बनाने के लिए ‘शॉप्सी’ ऐप (Shopsy App) किसने लॉन्च किया है?
A. फ्लिपकार्ट
B. अमेज़ॅन
C. स्विगी
D.ज़ोमैटो

उत्तर –A.फ्लिपकार्ट

  • 👉फ्लिपकार्ट ने ‘शॉप्सी’ ऐप (Shopsy App) लॉन्च किया है जो भारतीयों को बिना किसी निवेश के अपना ऑनलाइन कारोबार शुरू करने में सक्षम बनाएगा।
  • 👉फ्लिपकार्ट का लक्ष्य 2023 तक Shopsy की मदद से 25 मिलियन से अधिक ऑनलाइन उद्यमियों को सक्षम बनाना है।
  • 👉Shopsy के उपयोगकर्ता फ्लिपकार्ट के विक्रेताओं द्वारा पेश किए गए 15 करोड़ उत्पादों के विस्तृत चयन के कैटलॉग को साझा करने में सक्षम होंगे।

8.उत्तर प्रदेश के किस शहर में डॉ अंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला रखी
A. जम्मू कश्मीर
B. उत्तर प्रदेश
C. केरल
D.उत्तराखंड

उत्तर –D.उत्तराखंड

  • 👉राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लखनऊ में भारत रत्न डॉ आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला रखी।
  • 👉स्मारक ऐशबाग ईदगाह के सामने 5493.52 वर्ग मीटर नजूल भूमि पर बनेगा और इसमें डॉ अंबेडकर की 25 फीट ऊंची प्रतिमा भी होगी।
  • 👉45.04 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्मारक में 750 लोगों की क्षमता वाला एक सभागार, पुस्तकालय, अनुसंधान केंद्र, चित्र गैलरी, संग्रहालय, एक बहुउद्देश्यीय सम्मेलन केंद्र, कैफेटेरिया, छात्रावास और अन्य सुविधाएं भी होंगी।




9.हाल ही मे किसने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) प्रोजेक्ट लॉन्च किया।
A. उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग
B. सत्त व्यापार संवर्धन विभाग
C. लघु व्यापार संवर्धन विभाग
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग

  • 👉उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) पर एक परियोजना शुरू की है
  • 👉इसका उद्देश्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की एकाधिकारवादी प्रवृत्ति को रोकना है। यह ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर रिटेलर्स को ऑनबोर्ड करने के लिए एक मानक स्थापित करेगा।

10.हाल ही में विश्व जूनोज दिवस कब मनाया किया जाता है।
A. 2 जुलाई
B. 1जुलाई
C. 6 जुलाई
D. 5जुलाई

उत्तर –B. 6 जुलाई

  • 👉हर साल 6 जुलाई को जूनोटिक रोगों के जोखिम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व जूनोज दिवस मनाया किया जाता है।
  • 👉इस दिन की शुरुआत 6 जुलाई, 1885 से हुई थी, जब लुई पाश्चर ने रेबीज वायरस के खिलाफ पहला टीका सफलतापूर्वक प्रशासित किया था, जो एक जूनोटिक बीमारी है।

11.52वां आईएफएफआई आयोजित किस राज्य मे किया जाएगा।
A. गुजरात
B. तमिलनाडु
C. गोवा
D. केरल

उत्तर –C.गोवा

  • 👉सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणा की कि 52वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 20 से 28 नवंबर 2021 तक गोवा में किया जाएगा।
  • 👉भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव भारत के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में से एक है।
    भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई)
  • इसकी स्थापना 1952 में हुई थी।
  • यह गोवा राज्य सरकार और भारतीय फिल्म उद्योग के सहयोग से फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा
  • आयोजित किया जाता है।

12.हाल ही में NIPUN भारत किस मंत्री के द्वारा लांच किया जाएगा ?
A. खेल मंत्री
B. शिक्षा मंत्री
C. जल मंत्री
D. विधुत मंत्री

उत्तर –B.शिक्षा मंत्री

  • 👉केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक नेशनल इनीशिएटिव फॉर प्रोफिसिएंसी इन रीडिंग विद अंडस्टैंडिंग एंड न्यूमरैसी (NIPUN Bharat) लॉन्च करेंगे
  • 👉निपुण भारत कार्यक्रम का उद्देश्य आधारभूत शिक्षा और संख्यात्मक ज्ञान के लिए एक सर्व सुलभ वातावरण मुहैया कराना है.



અમારી TELEGRAM ચેનલમાં જોડાઓ
Stay connected with www.rajasthanptet.in/ for latest updates
Sponsored ads.

No comments

Powered by Blogger.