WhatsApp ગ્રુપમાં જોડાવા ક્લિક કરો
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लुसेंट पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर - Rajasthan PTET

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लुसेंट पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्‍न 1. नीली क्रांति का संबंध किस क्षेत्र से है ?
उत्तर – मत्स्य पालन

प्रश्‍न 2. भारत में सर्वाधिक मूंगफली का उत्पादन किस राज्य में होता है ?
उत्तर – गुजरात

प्रश्‍न 3. भारत में सबसे कम वर्षा वाला स्थान कौन-सा है ?
उत्तर – लेह (लद्दाख)

प्रश्‍न 4. कौन-सा ग्रह पृथ्वी की जुड़वाँ बहन कहलाता है ?
उत्तर – शुक्र

प्रश्‍न 5. भारत में हरित-क्रांति के जनक कौन कहलाते है ?
उत्तर – एम ऐस स्वामीनाथन

प्रश्‍न 6. दलदली भूमि में कौन-सी गैस निकलती है ?
उत्तर – मीथेन

प्रश्‍न 7. विटामिन E का रासायनिक नाम क्या है ?
उत्तर – टोकोफैरल

प्रश्‍न 8. 1984 में भोपाल गैस त्रासदी किस गैस के रिसाव से हुई थी ?
उत्तर – मिथाइल आइसोसायनेट

प्रश्‍न 9. स्वराज शब्द का सबसे पहले प्रयोग किसने किया ?
उत्तर – महर्षि दयानंद

प्रश्‍न 10. विलय की नीति किसने लागू की ?
उत्तर – लार्ड डलहौजी



प्रश्‍न 11. मुस्लिम लीग की स्थापना कब की गयी ?
उत्तर – 1906 में

प्रश्‍न 12. ‘केसरी’ और ‘मराठा’ अख़बारों का संपादन किसने किया ?
उत्तर – बाल गंगाधर तिलक

प्रश्‍न 13. भारत का प्रथम वायसराय कौन था ?
उत्तर – लार्ड केनिंग

प्रश्‍न 14. टोडरमल का संबंध किस क्षेत्र से था ?
उत्तर – भू-राजस्व व्यवस्था

प्रश्‍न 15. महाराजा रणजीत सिंह की राजधानी कौन-सी थी ?
उत्तर – लाहौर

प्रश्‍न 16. पोलियो का टीका किसने खोजा था ?
उत्तर – जोनास साल्क

प्रश्‍न 17. कर्नाटक के श्रवणबेलगोला में किस जैन संत की विशाल प्रतिमा है ?
उत्तर – गोमतेश्वर

प्रश्‍न 18. पंचायत सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए ?
उत्तर – 21 वर्ष

प्रश्‍न 19. संसार में सर्वाधिक पानी की मात्रा किस नदी की है ?
उत्तर – अमेजन

प्रश्‍न 20. जून-सितम्बर के दौरान तैयार होने वाली फसलें क्या कहलाती है ?
उत्तर – खरीफ


અમારી TELEGRAM ચેનલમાં જોડાઓ
Stay connected with www.rajasthanptet.in/ for latest updates
Sponsored ads.

No comments

Powered by Blogger.