WhatsApp ગ્રુપમાં જોડાવા ક્લિક કરો
21 जून विशेष - Rajasthan PTET

21 जून विशेष

21 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1749 – पीटर स्टेन को नीदरलैंड के पेंशन सलाहकार के रूप में स्थापित किया गया।
  • 1756 – जॉन जेड हाॅलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी ने बंगाल के नबाव सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उसी रात हुई एक नृशंस घटना में 123 अंग्रेज कैदियों की मौत हो गयी।
  • 1768 – मेडिकल में बैचलर डिग्री हासिल करने वाले जॉन आर्चर पहले अमेरिकी बने।
  • 1796 – ब्रिटिश एक्सप्लोरर मुन्गो पार्क नाइजर नदी तक पहुंचने वाले पहले यूरोपीय बन गए।
  • 1834 – अमेरिकी आविष्कारक और व्यवसायी साइरस हॉल मैककॉर्मिक कटाई मशीन का पेटेंट किया।
  • 1841 – फोर्डहम यूनिवर्सिटी की स्थापना द ब्रॉन्क्स बाय द सोसाइटी ऑफ जीसस द्वारा की गयी, इसलिए इसका नाम सेंट जॉन्स कॉलेज रखा गया।
  • 1849 – वाघौसेल पर लड़ाई: प्रशियाई सैनिकों ने बाडेन विद्रोहियों को हराया।
  • 1862 – ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।
  • 1898 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।
  • 1911 – जहाज आरएमएस ओलंपिक ने 5 दिनों, 16 घंटे और 42 मिनट की यात्रा के बाद न्यूयॉर्क में अपनी पहली ट्रान्साटलांटिक यात्रा पूरी की।
  • 1944 – बर्लिन पर भाड़ी मात्रा में बमबारी की गई।
  • 1948 – सी. राजगोपालाचारी भारत के अंतिम गर्वनर जनरल बने।
  • 1957 – एलेन फेयरक्लो ने कनाडा की पहली महिला कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
  • 1963 – कार्डिनल जियोवानी बैट्टिस्टा मोन्टिनी पोप पॉल षष्ठम चुने गए।
  • 1975 – वेस्टइंडीज टीम ने पहला वर्ल्ड कप जीतने का गौरव हासिल किया था।
  • 1977 – मुस्तफा बुलेंट एसविट ने तुर्की में सरकार का गठन किया।
  • 1991 – पी.वी. नरसिम्हाराव ने भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बनें।
  • 1999 – कोसोवो लिबरेशन आर्मी (के.एल.ए.) तथा कोसोवो शांति सैनिक बल के बीच विसैन्यीकरण समझौता संपन्न।
  • 2001 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने आतंकवादी विरोधी क़ानून बहाल किया, अमेरिका मुशर्रफ़ के राष्ट्रपति बनने से नाराज़।


  • 2002 – यूरोपियन यूनियन के 15 राष्ट्राध्यक्षों की सेविलिया (स्पेन) में बैठक शुरू।
  • 2003 – जेके रोलिंग की पांचवी किताब हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फोनिक्स ​जारी हुई।
  • 2004 – चीन ने भारत और पाकिस्तान वार्ता का समर्थन किया।
  • 2005 – डोनाल्ड त्यांग हांगकांग के नये प्रशासक बने।
  • 2008 – फ़िलिपीन्स में विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन की चपेट में आने से सैकड़ों लोगों की मृत्यु।
  • 2009 – भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब ​जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
  • 2012 – ऑस्ट्रेलिया जा रही नौका के डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत।
  • 2013 – पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में बम विस्फोट में बड़ी संख्या में लाेगों की मौत।
  • 2015 – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर दुनियाभर में मनाया गया था।
  • 2019 – पांचवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
  • 2019 – विश्व तीरंदाजी ने अभिनव बिंद्रा को भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI ) में जारी गड़बड़ी को सुलझाने के लिए एक स्वतंत्र व्यक्ति के रूप में नियुक्त किया।
  • 2020 – केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने योग को स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्‍सा बनाने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए आनलाइन योग क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।



21 जून को जन्म व्यक्ति

  • 1912 – विष्णु प्रभाकर – प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार।
  • 1927 – बी. जी. वर्गीज – रेमन मैग्सेसे पुरस्कार सम्मनित एक वरिष्ठ पत्रकार।
  • 1933 – मुद्राराक्षस – भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार थे।
  • 1947 – नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रथम मुस्लिम महिला: शिरीन एबादी (एक ईरानी वकील)।
  • 1953 – पाकिस्तान के इतिहास में दो बार चुनी जाने वाली इकलौती प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का जन्म हुआ। वह किसी भी इस्लामी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भी थीं।
  • 1958 – रीमा लागू एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री थीं।
  • 1967 – यिंगलक शिनावात्रा – थाईलैण्ड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री।
  • 1987 – मुक्ति मोहन भारतीय हिन्दी अभिनेत्री हैं।

21 जून को हुए निधन

  • 1527 – निकोलो मैकियावेली – इटली का राजनयिक एवं राजनैतिक दार्शनिक, संगीतज्ञ, कवि एवं नाटककार था।
  • 1940 – केशव बलिराम हेडगेवार – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं क्रांतिकारी थे। इस पंचांग को सीधे प्राप्त करें एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
  • 1970 – सुकर्णो – इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति थे।
  • 2020 – पूर्व स्पिनर राजिंदर गोयल का निधन।



21 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • सूर्य सायन दक्षिणायन।
  • वर्षा ऋतु प्रारम्भ।
  • दैत्यों की मध्यरात्रि देवताओं का मध्याह्न।
  • श्री श्यामबाबा जागरण।
  • श्री गायत्री जयंती ( ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी )।
  • राइड टू वर्क डे ( International Ride to Work Day , जून में तीसरे सोमवार को )
  • साल का सबसे बड़ा दिन एवं सबसे छोटी रात।
  • विश्व संगीत दिवस ( Fete de la Music ) ।
  • श्री केशव बलिराम हेडगेवार स्मृति दिवस ।
  • विश्व जिराफ दिवस ।
  • विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस ।
  • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस ।
  • संक्रांति के जश्न का अंतर्राष्ट्रीय दिवस ( International Day of the Celebration of the Solstice )।



અમારી TELEGRAM ચેનલમાં જોડાઓ
Stay connected with www.rajasthanptet.in/ for latest updates
Sponsored ads.

No comments

Powered by Blogger.