WhatsApp ગ્રુપમાં જોડાવા ક્લિક કરો
Current Affairs - Rajasthan PTET

Current Affairs

❇️ 09 March 2021 Current Affairs❇️

Q.1. किस देश ने जॉनसन एंड जॉनसन के टीके’ को मंजूरी दी है?
Ans. कनाडा

Q.2. भारतीय सेना कर्मियों के खाते संभालने के लिए किस बैंक ने भारतीय सेना के साथ समझौता किया है ?
Ans. कोटक महिन्द्रा बैंक

Q.3. किस राज्य सरकार ने प्रवासी श्रमिकों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल शुरू किया है ?
Ans. मेघालय

Q.4. किस राज्य ने मुख्यमंत्री अन्त्योदय परिवार उत्थान योजना शुरू की है ?
Ans. हरियाणा

Q.5. कौनसा संगठन भारत में एआई गेम चेंजर्स कार्यक्रम शुरू करेगा ?
Ans. नैसकॉम

Q.6. ई गवर्नेस को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म जागृत त्रिपुरा किसने शुरू किया है ?
Ans. बिप्लब कुमार देब

Q.7. संसद टीवी के CEO के पद पर किसे नियुक्त किया गया है ?
Ans. रवि कपूर

Q.8. किस देश की सरकार ने अपना राष्ट्रीय एप पोर्टल लांच किया है ?
Ans. बांग्लादेश

Q.9. संयुक्त राष्ट्र सहायक महासचिव कौन बनीं हैं ?
Ans. लिगिया नोरोन्हा

Q.10. किस देश ने NSA बाबागना मोंगुनो ने नई दिल्ली का दौरा किया है ?
Ans. नाइजीरिया

📌 करेंट अफेयर्स एक पंक्ति को नए रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, इसमें संयुक्त राष्ट्र और कोरोना वायरस आदि को सम्मलित किया गया hai

• हाल ही में जिस देश ने सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनने पर रोक लगा दी है ➛ स्विट्जरलैंड

• संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में प्रतिवर्ष अनुमानतः जितने प्रतिशत खाद्य उत्पादन बर्बाद हो जाता है ➛ 17 प्रतिशत

• हाल ही में जिस राज्य के मुख्यमंत्री ने गैरसैंण (Gairsain) को राज्य का नया प्रशासनिक मंडल घोषित किया है ➛ उत्तराखंड

• जन औषधि दिवस (Jan Aushadhi Diwas) जिस दिन मनाया जाता है ➛ 7 मार्च

• अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) जिस दिन मनाया जाता है ➛ 8 मार्च

• केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने देश के 112 सबसे प्रदूषित स्थलों में जिस राज्य को पहला स्थान दिया है ➛ ओडिशा

• नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कम्युनिस्ट पार्टी की जिम्मेदारी जिसे सौंप दी है ➛ ऋषि कट्टेल

• हाल ही में जिस भारतीय महिला पहलवान ने माटियो पैलिकोन रैंकिंग कुश्ती के फाइनल में जीत दर्ज कर 65 किलो भार वर्ग में विश्व की नम्बर वन पहलवान बन गयीं हैं ➛ विनेश फोगाट

• UNEP और WRAP के सहयोग से जारी खाद्यान बर्बादी सूचकांक रिपोर्ट 2021 के अनुसार 2019 में प्रति व्यक्ति दुनिया में सबसे अधिक खाना किस देश में बर्बाद हुआ ➛ अफगानिस्तान (82 किलोग्राम)

• UNEP और WRAP के सहयोग से जारी खाद्यान बर्बादी सूचकांक रिपोर्ट 2021 के अनुसार 2019 में प्रति व्यक्ति भारत में कितना खाना बर्बाद हुआ ➛ 50 किलोग्राम (पूरी दुनिया में 2019 में 93 करोड़ 10 लाख टन खाना बर्बाद हुआ)

• सेराविक ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड से किन्हें सम्मानित किया गया ➛ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

• COVAXIN को अनुमति देनेवाला पहला अफ़्रीकी देश कौन बना ➛ जिम्बाब्बे

• किसान आंदोलन में शामिल महिलाओं को कवर पेज पर किस प्रसिद्ध मैगजीन ने जगह दिया ➛ टाइम मैगजीन

• किस भारतीय मूल की नागरिक को न्यूयार्क के फ़ेडरल रिज़र्व बैंक का प्रथम उपाध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) बनाया गया ➛ नौरीन हसन

• किस राज्य द्वारा नवाचार को बढ़ावा देने के लिए देश की पहली इंजीनियरिंग रिसर्च एंड डेवलपमेंट (ER&D) पॉलिसी लांच की गयी ➛ कर्नाटक

• दक्षिण एशियाई डिजिटल मीडिया अवॉर्ड्स में ‘चैंपियन पब्लिशर ऑफ द ईयर’ 2020′ किसे दिया गया ➛ द हिन्दू ग्रूप

• ईसाई समुदाय को ईराक में सम्बोधित करनेवाले पहले पोप कौन बने ➛ फ्रांसिस

• किस राज्य के पहले रात्रि सफारी की शुरुआत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान से की गयी ➛ मध्यप्रदेश

9 मार्च आज के दिन हुई इतिहास की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉

▪️1776 – अर्थशास्त्र पर एडम स्मिथ की मशहूर पुस्तक ‘द वेल्थ ऑफ नेशन्स’ का प्रकाशन हुआ।
▪️1822 – चार्ल्स एग ग्राहम ने पहली बार नकली दांतो का पेटेंट कराया।
▪️1860 – जापान ने पहली बार अमेरिका में अपना राजदूत नियुक्त किया।
▪️1916 – जर्मनी ने पुर्तगाल के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
▪️1918 – रूसी बोल्शेविक पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी बनी।
▪️1959 – दुनिया में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली बार्बी डॉल ने न्‍यूयार्क के अमेरिकन टॉय फेयर में अपनी जिंदगी शुरू की।
▪️1861 – 50, 100 और 1000 डॉलर की मुद्रा को शामिल किया गया।
▪️1961 – ‘डमी मानव’ के साथ रूसी अंतरिक्ष यान स्पूतनिक 9 का सफल प्रक्षेपण हुआ।
▪️1967 – तत्कालीन सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टैलिन की पुत्री स्वेतलाना अलीलुयेवा देश छोड़ कर चली गई थीं।
▪️1973 – उत्तरी आयरलैंड में हुए एक जनमत संग्रह में जनता ने ब्रिटेन के साथ रहने के पक्ष में वोट डाला था।
▪️1976 – जर्मनी के कवालेसे में केबल कार दुर्घटना में 42 लोगों की मौत हुई।
▪️1977 – अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में हनाफी मुस्लिम गुट ने तीन इमारतों पर हमला कर 149 लोगों को बंधक बनाया, दो की हत्या की।
▪️1999 – ब्रिटिश उद्योगपति स्वराज पाल को सेंट्रल बर्मिघम विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गयी ।
▪️1999 – फ़्रांसिस्को फ़्लोरेस अल सल्वाडोर (द. अमेरिका) के राष्ट्रपति चुने गये।
▪️2003 – पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अलवर्टो फूजीमोरी के ख़िलाफ़ इंटरपोल ने गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया।
▪️2004 – पाकिस्तान ने 2000 किमी. की मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले ‘शाहीन-2’ (हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
▪️2005 – थाक्सिन शिनवात्रा दूसरे कार्यकाल के लिए थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने गये।
▪️2007 – ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टरों को भेदभाव वाले प्रवासी नियमों पर क़ानूनी कामयाबी मिली।
▪️2008 – गोवा के राज्यपाल एस.सी.जमीर ने महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया।
▪️2008 – मलेशिया में हुए संसदीय चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी पराजित हुए।
▪️2009 – तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल को 66 रनों से पराजित कर विजय हरारे ट्राफी जीती।
▪️2018 – बिप्लब कुमार देब ने भारतीय राज्य त्रिपुरा के दसवें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।
▪️2019 – अमेरीकी स्पेस एजेंसी नासा के लुनार रिकॉनसांईस ऑर्बिटर यान ने पृथ्वी से नजर आने वाले चन्द्रमा हिस्से में पानी के अणु खोजने में सफलता पाई।
▪️2020 – अफगानिस्‍तान में अशरफ गनी ने दूसरे कार्यकाल के लिए राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली।

અમારી TELEGRAM ચેનલમાં જોડાઓ
Stay connected with www.rajasthanptet.in/ for latest updates
Sponsored ads.

No comments

Powered by Blogger.