WhatsApp ગ્રુપમાં જોડાવા ક્લિક કરો
सोन नदी - Rajasthan PTET

सोन नदी

सोन नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में अमरकंटक की पहाड़ी से होता है। इस नदी की लम्बाई 784 किमी है। यह नदी मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश , झारखण्ड , बिहार राज्य से होकर गुजरती है। इसके तट पर मुख्यतः सुधा,डेयर शहर स्थित है।

सहायक नदियां

  • बाएं से – घग्घर नदी, जोहिल्ला नदी
  • दाएं से – गोपद नदी, रिहंद नदी, कन्हार नदी, उत्तर कोइल नदी
  • मुहाना – पटना , गंगा नदी

पुल

सोन नदी पर कोईलवर , डेहरी पुल स्थित है।

परियोजना

सोन नदी पर सोन नदी घाटी परियोजना या बाण सागर परियोजना , ( बाण सागर बांध, शहडोल जिला , मध्य प्रदेश ) स्थित है।

अपवाह तंत्र

सोन नदी भारत के मध्य भाग में बहने वाली एक नदी है। इसे सोनभद्र शिला के नाम से भी जाना जाता है। यमुना के बाद यह गंगा नदी की दक्षिणी उपनदियों में सबसे बड़ी है। यह मध्य प्रदेश के अनूपपुर ज़िले में अमरकंटक के पास उत्पन्न होती है, जो विंध्याचल पहाड़ियों में नर्मदा नदी के स्रोतस्थल से पूर्व में स्थित है। यह उत्तर प्रदेश और झारखंड राज्यों से गुज़रकर बिहार के पटना ज़िले में गंगा नदी में विलय हो जाती है।

विशेष

इस नदी का नाम सोन पड़ा क्योंकि इस नदी के बालू (रेत) पीले रंग के हैँ जो सोने कि तरह चमकते हैँ। इस नदी के रेत भवन निर्माण आदी के लिए बहुत उपयोगी हैं।

[WPSM_AC id=713]

અમારી TELEGRAM ચેનલમાં જોડાઓ
Stay connected with www.rajasthanptet.in/ for latest updates
Sponsored ads.

No comments

Powered by Blogger.